मंगलवार, 25 जून 2013

भारतीय संविधान का संक्षिप्त परिचय

भारतीय संविधान एक मौलिक कानूनी आलेख है जिसके अंतर्गत किसी देश की सरकार कार्य करती है | यह संविधान देश में विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका की व्यवस्था तथा उनके अधिकारों/ उत्तरदायित्वों को सुनिश्चित करता है |
भारतीय संविधान का निर्माण एक संविधान सभा द्वारा किया गया जिसकी अनुशंसा कैबिनेट मिशन (१९४६) द्वारा की गई थी |
संविधान सभा का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धिति द्वारा हुआ था जिसमें राज्यों की विधानसभाओं में से प्रत्येक 10 लाख की जनसँख्या पर एक प्रतिनिधि चुना गया |
संविधान सभा के लिए कुल प्रतिनिधि ३८९ (२९६ ब्रिटिश अधीन प्रान्तों से + ९३ देशी भारतीय रियासतों से) थे |
संविधान सभा की प्रथम बैठक ९ दिसंबर १९४६ को नईदिल्ली स्थित काउन्सिल चेम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई जिसके अस्थाई अध्यक्ष डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा थे | ११ दिसम्बर १९४६ को डॉ राजेंद्र प्रसाद को स्थाई अध्यक्ष चुना गया |
१३ दिसंबर १९४६ को संविधान का “उद्देश्य प्रस्ताव” प.जवाहरलाल नेहरु ने प्रस्तुत किया | जिसे २२ जनवरी १९४७ को संविधान सभा द्वारा स्वीकार कर लिया गया |
संविधान की निर्माण प्रक्रिया में श्री बी.एन. राव को संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया तथा विश्व के ६० देशों के संविधान का अध्ययन किया गया |
संविधान सभा में महिला सदस्य के रूप में सरोजनी नायडू एवं श्रीमति हंसा मेहता चुनी गई थी |
संविधान का निर्माण ०९ दिसंबर १९४६ से २६ नवम्बर १९४९ के बीच कुल २ वर्ष ११ माह 18 दिन में पूर्ण हुआ | २६ नवम्बर १९४९ को संविधान अंगीकृत/ग्रहण किया गया एवं २६ जनवरी १९५० को भारत में लागू हुआ |
भारत के मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थी, वर्तमान में 460 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ है |

भारतीय संविधान में सम्मिलित विदेशी तत्व
1संयुक्त राज्य अमेरिका
मौलिक अधिकार, ‘कानून का समान संरक्षण’,  उप-राष्ट्रपति का पद एवं उसका राज्यसभा का पदेन सभापति होना, स्वतन्त्र न्यायपालिका,  न्यायिक पुनर्विलोकन एवं सर्वोच्च न्यायालय का संगठन एवं शक्तियाँ |
2आयरलैंड
नीति निर्देशक तत्व, राज्यसभा में कला, समाज, सेवा, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र से 12 सदस्यों का मनोनयन, आपातकाल उपबंध |
3ब्रिटेन
संसदीय प्रणाली, संसदीय विशेषाधिकार, एकल नागरिकता, विधि का शासन, विधि के समक्ष समानता (अनुच्छेद 14) एवं राष्ट्रपति द्वारा अभिभाषण
4आस्ट्रेलिया
समवर्ती सूची का प्रावधान, केंद्र-राज्यों के बीच शक्तिओं/अधिकारों का विभाजन
5कनाडा
संघात्मक विशेषताएं, अवशिष्ट शक्तियां केंद्र के पास
6दक्षिण अफ्रीका
संविधान संशोधन की प्रक्रिया
7रूस
मौलिक अधिकारों की स्थापना
8जापान
विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
·        संविधान सभा के सदस्यों ने २४ जनवरी १९५० को संविधान के अंतिम प्रारूप पर हस्ताक्षर किये एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारतीय गणतंत्र का अंतरिम राष्ट्रपति चुना गया | इसी दिन सभा ने राष्ट्रगान (जन गन मन ) की घोषणा की थी |
·        संविधान के निम्न 15 अनुछेद २६ नवम्बर १९४९ को ही लागू हो गए थे ५, ६, ७, ८, ९, ६०, ३२४, ३६६, ३६७, ३७२, ३८०, ३८८, ३९१, ३९२, ३९३ तथा शेष अनुच्छेदों को २६ जनवरी १९५० को लागू किया गया |
·        भारतीय संविधान के अनुसार “भारत राज्यों का संघ” है |
·        संविधान में वर्णित “नीति निर्देशक तत्वों” में लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा निहित है |
·        भारतीय संविधान के अनुसार “राजनीतिक शक्ति का आधार” भारत की जनता है |
·         भारतीय संविधान में "मूल कर्तव्यों" को ४२ वें संविधान  संसोधन (१९७६ )" द्वारा जोड़ा गया है | ४२ वें संविधान संसोधन को मिनी कांस्टीट्यूशन कहा जाता है ||
·         भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान किया गया है |
·        डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने “अनुच्छेद ३२ (संवैधानिक उपचारों का अधिकार)” को भारतीय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए इसे “संविधानिक की आत्मा” कहा है | नागरिकों के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है | यदि किसी नागरिक को लगता है की संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का शासन, प्रशासन अथवा संस्था द्वारा हनन किया जा रहा है तो वह उच्च न्यायलय या उच्चतम न्यायलय जा सकता है |
·        उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को मौलिक अधिकारों का संरक्षक कहा जाता है |

राजस्थान के भौगोलिक प्रदेश

भौगोलिक प्रदेश से तात्पर्य उन विशिष्ट क्षेत्रो से है जिनका निर्धारण भौगोलिक तत्वो के आधार पर किया जाता है। ये वे प्रदेश होते है ,जिनमे उच्चावच, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, मृदा मे पर्याप्त एकरूपता दृष्टिगत होती है। इस प्रकार की समता या एकरूपता के कारण यहाँ के आर्थिक एवं सामाजिक स्वरूप मे भी सामान्यतया समानता देखी जाती है। यद्यपि प्रत्येक क्षेत्र अपने समीपस्थ भाग से भिन्न होता है, किन्तु उनमे एक आन्तरिक एकरूपता अन्तर्निहित होती है। यही एकरूपता प्रदेशो की पहचान होती है। प्रत्येक प्रदेश की भौगोलिक विशिष्टताये उस प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक स्वरूप को न केवल प्रभावित अपितु निर्धारित करती है। ये प्रदेश मात्र सैद्धान्तिक न होकर क्षेत्रीय विकास का आधार प्रस्तुत करते है तथा क्षेत्रीय नियोजन का मार्ग प्रशस्त करते है।
राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहाँ अत्यधिक भौगोलिक विविधतायें यहाँ के न केवल विकास को प्रभावित करती है, अपितु सदियो से यहाँ के जन-जीवन मे विविधता के साथ एकता का सूत्रपात करती रही है। राजस्थान के मध्य में अरावली पर्वत श्रेणियो का विस्तार है, तो पश्चिम मे विशाल मरूप्रदेश है। पूर्वी राजस्थान का मैदानी क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व का पठारी क्षेत्र अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। अतः इन प्रदेशो का अध्ययन यहाँ के प्राकृतिक, आर्थिक एवं सामाजिक स्वरूप को समझने के लिये आवश्यक है, क्योकि इसी के माध्यम से हम यहाँ की समृद्ध संस्कृति को समझ सकते है तथा विकास की योजनाओ को नई दिशा दे सकते है।

 राजस्थान के भौगोलिक प्रदेशो का निर्धारण सर्वप्रथम प्रो. वी.सी.मिश्रा ने ‘राजस्थान का भूगोल’ पुस्तक मे किया जिसका प्रकाशन ‘नेशनल बुक ट्रस्ट’ द्वारा 1968 में किया गया। उन्होने राजस्थान को सात भौगोलिक प्रदेशो मे विभक्त किया, जो निम्न तालिका मे प्रदर्शित है-

प्रो.वी.सी.मिश्रा द्वारा प्रस्तावित भौगोलिक प्रदेश

1 पश्चिमी शुष्क प्रदेश  शुष्क रेगिस्तानी मैदान, वार्षिक वर्षा 15 से 25 से.मी. जैसेलमेर, बाड़मेर, द.पू. बीकानेर, पश्चिमी जौधपुर, द.प.चूरू तथा पश्चिमी नागौर
2 अर्द्ध-शुष्क प्रदेश   अरावली के पश्चिम का शुष्क प्रदेश, वार्षिक वर्षा 25 जालौर, पाली, नागौर, झुझुनू, उ.पू.चूरू व द.पू. जौधपुर 2 से 50 सेमी.
3 नहरी क्षेत्र   सिंचित  रेगिस्तानी  मैदान, वार्षिक वर्षा 15 से 25 से.मी. गंगानगर, पश्चिमी बीकानेर और उत्तरी जैसेलमेर
4 अरावली प्रदेश   अरावली  की  पहाड़ियाँ, वार्षिक वर्षा 30 से 60 सेमी. उदयपुर, द.पू. पाली व पश्चिमी डूँगरपुर
5 पूर्वी कृषि - औद्योगिक प्रदेश  मैदानी व पठारी अर्द्ध शुष्क प्रदेश वार्षिक वर्षा 50 सेमी से अधिक  जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बून्दी, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और कोटा शहर
6. दक्षिणी-पूर्वी कृर्षि प्रदेश  विन्ध्यन व लावा पठार, वर्षिक वर्षा 50 सेमी से अधिक  पूर्वी डूँगरपुर, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़
7 चम्बल बीहड़ प्रदेश  चम्बल के बीहड़, वार्षिक वर्षा 50 से.मी. से अधिक  सवाई माधोपुर और जोधपुर

इसी प्रकार प्रो.राम लोचन सिंह ने 1971 मे भारत का प्रादेशीकरण करते हुए राजस्थान को दो वृहत प्रदेशो यथा राजस्थान और राजस्थान पठार मे विभक्त कर इनके चार उप-प्रदेश और 12 लघु प्रदेशो मे विभक्त कर उनका विवरण प्रस्तुत किया। एक अन्य विभाजन प्रो. तिवारी और सक्सेना ने ‘राजस्थान का प्रादेषिक भूगोल’ पुस्तक मे 1994 मे प्रस्तुत किया। इसमें राजस्थान के धरातल, जलवायु, नदी-बेसिन आदि को आधार बनाकर उन्हे प्रशासनिक सीमाओं के साथ समन्वित कर राजस्थान के प्रमुख, गौण, तृतीयक एवं सूक्ष्म प्रदेशो का निर्धारण किया।
 उपर्युक्त प्रादेशिकरण की जटिलताओ मे न जाकर हम यहाँ राजस्थान के सामान्य भौगोलिक प्रदेशो का विवरण प्रस्तुत कर रहे है जो राज्य के भौगोलिक, आर्थिक एवं जनसंख्यकीय को तो स्पष्ट करते ही है साथ में विकास की आधारशिला भी है। सामान्यतया राजस्थान को चार भौगोलिक प्रदेशो मे विभक्त किया जाता है

1.  मरूस्थलीय प्रदेश
         राजस्थान का अरावली श्रेणियों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ट भौगोलिक प्रदेश है, जिसे ‘भारत का विशाल मरूस्थल’ अथवा ‘थार मरूस्थल’ के नाम से जाना जाता है। इसका विस्तार बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, जालौर, नागौर, सीकर, चूरू, झुन्झुनू, हनुमानगढ़ एवं गंगानगर जिलों में है। यद्यपि गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं बीकानेर जिलों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्रीय स्वरूप में परिवर्तन आ गया है।

सम्पूर्ण पश्चिमी मरूस्थली क्षेत्र समान उच्चावच नहीं रखता अपितु इसमें भिन्नता है। इसी भिन्नता के इसकों चार उप-प्रदेशों में विभिक्त किया जाता है, ये हैं-
(अ) शुष्क रेतीला अथवा मरूस्थली प्रदेश
(ब) लूनी-जवाई बेसिन
(स) शेखावाटी प्रदेश, एवं
(द) घग्घर का मैदान
(अ) शुष्क रेतीला अथवा मरूस्थली प्रदेश- यह क्षेत्र शुष्क मरूस्थली क्षेत्र है जहाँ वार्षिक वर्षा को औसत 25 सेमी. से कम है। इसमें जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर जिले एवं जोधपुर और चूरू जिलों के पश्चिमी भाग सम्मलित है। इस प्रदेश में सर्वत्र बालुका-स्तूपों का विस्तार है। कुछ क्षेत्रों जैसे पोकर, जैसलमेर, रामगढ़ में चट्टानी संरचना दृष्टिगत होती है।

(ब) लूनी-जवाई बेसिन- यह एक अर्द्ध-शुष्क प्रदेश है जिसमें लूनी एवं इसकी प्रमुख जवाई तथा अन्य सहायक नदियाँ प्रवाहित है। इसका विस्तार पाली, जालौर, जोधपुर जिलों एवं नागौर जिले के दक्षिणी भागांे मंे हैं। यह एक नदी निर्मित मैदान है जिसे ‘लूनी बेसिन’ के नाम से जाना जाता है।

(स) शेखावटी प्रदेश- इसे ‘बांगर प्रदेश’ के नाम से भी जाना जाता है। षेखावटी प्रदेश का विस्तार झुन्झुनू, सीकर और चूरू जिले तथा नागौर जिले के उत्तरी भाग में है। यह प्रदेश भी रेतीला प्रदेश है जहाँ कम ऊँचाई के बालूका-स्तूपों का विस्तार हैं। इस प्रदेश में अनेक नमकीन पानी के गर्त (रन) हैं जिनमें डीडवाना, डेगाना, सुजानगढ़, तलछापर, परिहारा, कुचामन आदि प्रमुख हैं।

(द) घग्घर का मैदान- गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों का मैदानी क्षेत्र का निर्माण घग्घर नदी के प्रवाह क्षेत्र की बाढ़ से हुआ है। वर्तमान में घग्घर नदी को ‘मृत नदी’ कहा जाता है क्योंकि इसका प्रवाह तल स्पष्ट नहीं है, किन्तु वर्षा काल में इसमें न केवल पानी प्रवाहित होता है, अपितु बाढ़ आ जाती है। घग्घर नदी प्राचीन वैदिक कालीन सरस्वती नदी है जो विलुप्त हो चुकी है। यह सम्पूर्ण मैदानी क्षेत्र है जो वर्तमान में कृषि क्षेत्र बन गया है।

2.  अरावली पर्वतीय प्रदेश
              अरावली पर्वत श्रेणियाँ राजस्थान का एक विशिश्ट भौगोलिक प्रदेश है। अरावली विश्व की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है जो राज्य में कर्णवत उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तक फैली है। ये पर्वत श्रेणियाँ उत्तर में देहली से प्रारम्भ होकर गुजरात में पालनपुर तक लगभग 692 किमी. की लम्बाई में विस्तृत है। अरावली पर्वतीय प्रदेश का विस्तार राज्य के सात जिलों- सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, जयपुर, दौसा और अलवर में।

अरावली पर्वत प्रदेश को तीन प्रमुख उप-प्रदेशों में विभक्त किया जाता है, ये हैं-
(अ) दक्षिणी अरावली प्रदेश
(ब) मध्य अरावली प्रदेश
(स) उत्तरी अरावली प्रदेश
(अ) दक्षिणी अरावली प्रदेश- इसमंे सिरोही, उदयपुर और राजसमंद जिले सम्मलित हैं। यह प्रदेश पूर्णतया पर्वतीय प्रदेश है, जहाँ अरावली की श्रेणियाँ अत्यधिक सघन एवं उच्चता लिये हुए हैं। इस प्रदेश में अरावली पर्वतमाला के अनेक उच्च शिखर स्थित हैं। इसमें गुरुशिखर पर्वत राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है जो सिरोही जिले में माउन्ट आबू क्षेत्र में स्थित है। यहाँ की अन्य प्रमुख उच्च पर्वत चोटियाँ हैं- सेर (1597 मीटर), अचलगढ़ (1380मीटर), देलवाड़ा (1442मीटर), आबू (1295 मीटर) और ऋषिकेश (1017मीटर)। उदयपुर-राजसमंद क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर जरगा पर्वत है जिसकी ऊँचाई 1431 मीटर है, इस क्षेत्र की अन्य श्रेणियाँ कुम्भलगढ़ (1224मीटर) लीलागढ़ (874मीटर), कमलनाथ की पहाड़ियाँ (1001मीटर) तथा सज्जनगढ़ (938 मीटर) है। उदयपुर के उत्तर-पश्चिम में कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच एक पठारी क्षत्रे हैं जिसे ‘भोराट का पठार’ के नाम से जाना जाता है।

(ब) मध्य अरावली प्रदेश- यह मुख्यतः अजमेर जिले में फैला है। इस क्षेत्र में पर्वत श्रेणियों के साथ संकीर्ण घाटियाँ और समतल स्थल भी स्थित है। अजमेर के दक्षिण-पश्चिम भाग में तारागढ़ (870 मीटर) और पश्चिम मंे सर्पिलाकार पवर्त श्रेणियाँ नाग पहाड़ (795मीटर) कहलाती हैं। ब्यावर तहसील में अरावली श्रेणियों के चार दर्रे स्थित है जिनके नाम हैं : बर, परवेरिया और शिवपुर घाट, सूरा घाट दर्रा और देबारी।

(स) उत्तरी अरावली प्रदेश- इस क्षेत्र का विस्तार जयपुर, दौसा तथा अलवर जिलों में है। इस क्षेत्र में अरावली की श्रेणियाँ अनवरत न होकर दूर-दूर होती जाती हैं। इनमें शेखावाटी की पहाडियाँ, तोरावाटी की पहाड़ियों तथा जयपुर और अलवर की पहाड़ियाँ सम्मलित हैं। इस क्षेत्र में पहाड़ियों की सामान्य ऊँचाई 450 से 750 मीटर है। इस प्रदेश के प्रमुख उच्च शिखर सीकर जिल े मंे रघुनाथगढ़ (1055मीटर), अलवर में बैराठ (792 मीटर) तथा जयपुर में खो (920 मीटर) है। अन्य उच्च शिखर जयगढ़, नाहरगढ़, अलवर किला और बिलाली है।

3.  मैदानी प्रदेश
           राजस्थान का पूर्वी प्रदेश एक मैदानी क्षेत्र है जो अरावली के पूर्व में विस्तृत है। इसके अन्तर्गत भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, जयपुर, दौसा, टोंक तथा भीलवाड़ा जिलों के मैदानी भाग सम्मलित है। यह प्रदेश ‘नदी बेसिन’ प्रदेश है अर्थात् नदियों द्वारा जमा की गई मिट्टी से इस प्रदेश का निर्माण हुआ है। इस मैदानी प्रदेश के तीन उप-प्रदेश हैं-
(अ) बनास-बाणगंगा बेसिन
(ब) चम्बल बेसिन और
(स) मध्य माही बेसिन अथवा छप्पन मैदान।
(अ) बनास-बाणगंगा बेसिन- बनास और उसकी सहायक नदियों द्वारा निर्मित यह एक विस्तृत मैदान है। यह मैदान बनास और इसकी सहायक बाणगंगा, बेडच, कोठारी, डेन, सोहाद्रा, मानसी, धुन्ध, बांडी, मोरेल, बेड़च, वागन, गम्भीर आदि द्वारा निर्मित है। यह एक विस्तृत मैदान है, जिसकी समुद्रतल से ऊँचाई 150 से 300 मीटर के मध्य है तथा ढाल पूर्व की ओर है।

(ब) चम्बल बेसिन- इसके अन्तर्गत कोटा, सवाई माधोपुर, करौली तथा धौलपुर जिलों का क्षेत्र सम्मलित है। कोटा का क्षेत्र हाडौती में सम्मलित है किन्तु यहाँ चम्बल का मैदानी क्षेत्र स्थित है। इस प्रदेश में सवाई माधोपुर, करौली एवं धौलपुर में चम्बल के बीहड़ स्थित है। यह अत्यधिक कटा-फटा क्षेत्र है, इनके मध्य समतल क्षेत्र स्थित है।

(स) मध्य माही बेसिन अथवा छप्पन मैदान- इसका विस्तार उदयपुर के दक्षिण-पूर्व से, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में है। यह माही नदी का प्रवाह क्षेत्र है जो मध्य प्रदेश से निकलकर इस प्रदेश से गुजरती हुई खंभात की खाड़ी में गिरती है। यह क्षेत्र असमतल है तथा सर्वत्र छोटी-छोटी पहाडियाँ है। यह क्षेत्र पहाड़ियों से युक्त तथा कटा-फटा होने के कारण इसे स्थानीय भाषा में ‘बांगड’ नाम से पुकारा जाता है। प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा के मध्य के भाग में छप्पन ग्राम समूह स्थित है अतः इसे ‘छप्पन का मैदान’ भी कहते है।

4.  दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश (हाड़ौती प्रदेश)
            राजस्थान का दक्षिणी-पूर्वी भाग एक पठारी भाग है, जिसे ‘हाडौती के पठार’ के नाम से जाना जाता है। यह मालवा के पठार का विस्तार है तथा इसका विस्तार कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों में है। इस क्षेत्र की औसत ऊँचाई 500 मीटर है तथा यहाँ अनेक छोटी पर्वत श्रेणियाँ हैं, जिनमें मुकन्दरा की पहाड़ियाँ और बूंदी की पहाड़ियाँ प्रमुख हैं। यहाँ चम्बल नदी और इसकी प्रमुख सहायक कालीसिंध, परवन और पार्वती नदियाँ प्रवाहित है, उनके द्वारा निर्मित मैदानी प्रदेश कृषि के लिये उपयुक्त है।

राजस्थान का परिचय

राजस्थान राज्य जहाँ एक ओर इसके गौरवशाली इतिहास के लिये पहचाना जाता है, वहीं दूसरी ओर इसका भौतिक स्वरूप भी विशिष्टता लिये हुए है। राज्य के भौतिक पर्यावरण ने यहाँ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक वातावरण को सदैव से प्रभावित किया है और वर्तमान में भी राज्य के विकास में महती भूमिका निभा रहा है।

स्थिति एवं विस्तार
राजस्थान भारत के पश्चिमी भाग में २३ डिग्री ३ उत्तरी अक्षांश से लेकर ३० डिग्री १२ उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा ६९ डिग्री ३० पूर्वी देशांतर से ७८ डिग्री १७ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। कर्क रेखा अर्थात् 23 डिग्री अक्षांश राज्य के दक्षिण में बासँ वाड़ा-डूँगरपरु जिलों से गजुरती हैं। राज्य की पश्चिमी सीमा भारत-पाकिस्तान की अन्तर्राश्ट्रीय सीमा है, जो 11,070 किलोमीटर लम्बी है। राज्य की उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी सीमा पंजाब तथा हरियाणा से, पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से, दक्षिणी-पश्चिमी सीमा क्रमशः मध्य प्रदेश तथा गुजरात से संयुक्त है।

राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.43 प्रतिशत है। अतः क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व के अनेक देशों से बड़ा है, उदाहरण के लिये इजराइल से 17 गुना, श्रीलंका से पांच गुना, इंग्लैण्ड से दुगना तथा नार्वे, पोलैण्ड, इटली से भी अधिक विस्तार रखता है। राजस्थान की आकृति विषम कोण चतुर्भुज के समान है। राज्य की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 826 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम चैड़ाई 869 किलोमीटर है।

प्रशासनिक इकाईयाँ
स्वतत्रंता के पश्चात् 1956 में राजस्थान राज्य के गठन के प्रक्रिया पूर्ण हुई। वर्तमान में राज्य को प्रशासनिक दृष्टि से सात संभागों, 33 जिलों और 241 तहसीलों में विभक्त किया गया है।
राज्य के संभाग एवं उनमें सम्मलित जिलें निम्न प्रकार से है-
1. जयपुर संभाग - जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर एवं झुन्झुँनू जिले।
2. जोधपुर संभाग - जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही एवं जैसलमेर जिले।
3. भरतपुर संभाग - भरतपुर, धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर जिले।
4. अजमेर संभाग - अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक एवं नागौर जिले।
5. कोटा संभाग - कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिले।
6. बीकानेर संभाग - बीकानेर,, गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू जिले।
7. उदयपुर संभाग - उदयपरु , राजसमंद, डगूं रपुर, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले।