शनिवार, 21 सितंबर 2013

राजस्थान के मध्यकालीन ऐतिहासिक स्थल

जयपुर
     भारत का पेरिस एवं गुलाबी नगर नाम से प्रसिद्ध जयपुर की स्थापना 1727 में सवाई जयसिंह के द्वारा की गई थी। कछवाहा राजाओं की इस राजधानी का महत्व अपने स्थापना काल से ही रहा है। यहाँ के स्थापत्य में राजपूत एवं मुगल स्थापत्य का मिश्रण देखा जा सकता है। यहाँ का सिटी पैलेस जयपुर के राजपरिवार का निवास स्थल रहा है। सिटी पैलेस के पास ही गोविन्ददेव जी का मन्दिर है, जो सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित है। सवाई जयसिंह द्वारा स्थापित वैधशाला ‘जन्तर-मन्तर’ का विशेष महत्व है। यहाँ स्थापित सम्राट यंत्र विश्व की सबसे बड़ी सौर घड़ी मानी जाती है। नाहरगढ़ किला, हवामहल, रामनिवास बाग, अल्बर्ट हाॅल संग्रहालय आदि दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थल हैं।
जालौर
     ऐसा माना जाता है कि जालौर (जाबालिपुर) प्राचीनकाल में महर्षि जाबालि की तपोभूमि था। जालौर के प्रसिद्ध शासक कान्हड़देव ने अलाउद्दीन खिलजी से लम्बे समय तक लोहा लिया था। जालौर के सुवर्णगिरि दुर्ग का निर्माण परमार राजपूतों ने करवाया था। दुर्ग में वैष्णव एवं जैन मंदिर तथा सूफी संत मलिकशाह का मकबरा है।
जैसलमेर
     भाटी राजपतू ांे की राजधानी जसै लमेर की स्थापना 12 वीं शताब्दी में महारावल जैसल ने की थी। जैसलमेर दुर्ग पीले पत्थरों से निर्मित्त होने के कारण ‘सोनार किला’ कहलाता है। दुर्ग में अनेक वैष्णव एवं जैन मन्दिर बने हैं, जो अपनी शिल्पकला की उत्कृष्टता के कारण विख्यात है। जैसलमेर का जिनभद्र ज्ञान भण्डार प्राचीन ताड़पत्रों एवं पाण्डुलिपियों तथा कई भाषाओं क े गं्रथांे के लिए प्िर सद्ध है। जैसलमेर की हवेलियों की वजह से विशेष पहचान है। यहाँ की पटवों की हवेलियाँ, सालिमसिंह की हवेली तथा नथमल की हवेली अपने झरोखों, दरवाजों व जालियों की नक्काशीयुक्त शिल्प के लिए पहचानी जाती हैं। जैसलमेर शासकों के निवास बादल निवास व जवाहर विलास शिल्पकला के ‘बेजोड़ नमूने है। रावत गढ़सी सिंह द्वारा निर्मित्त मध्यकालीन गढ़सीसर सरावे र अपन े कलात्मक पव्र श्े ा द्वार एवं छतरियों के लिए प्रसिद्ध है।
जोधपुर
     इस नगर की स्थापना 1459 में राव जोधा ने की थी। जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण राव जोधा ने शुरू किया, जिसमें कालान्तर में विस्तार होता रहा है। इस दुर्ग को मयूर ध्वज के नाम से भी जाना जाता है। इस दुर्ग
में फूल महल, मोती महल, चामुण्डा देवी का मन्दिर दर्शनीय हैं। दुर्ग के पास ही जसवन्त थड़ा है, जो महाराजा जसवन्त सिंह द्वितीय की स्मृति में बनवाया गया था। यहाँ आधुनिक काल का उम्मेद भवन (छीतर पैलेस) अपनी विशालता एवं कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है। जोधपुर सूर्य नगरी के नाम से विख्यात है।

झालरापाटन
     झालावाड़ शहर से 4 मील दूर स्थित झालरापाटन कस्बा कोटा राज्य के प्रधानमंत्री झाला जालिमसिंह ने बसाया था। यहाँ पहले 108 मन्दिर थे, जिनकी झालरों एवं घण्टियों के कारण कस्बे का नाम झालरापाटन रखा गया। यहाँ का मध्यकालीन सूर्य मन्दिर प्रसिद्ध है, जो वर्तमान में सात सहेलियों के मन्दिर के नाम से प्रख्यात है। यहाँ का शांतिनाथ का जैन मन्दिर विशाल एवं भव्य है, जो 11वीं शताब्दी का निर्मित है।

टोंक
     17 वीं शताब्दी में एक ब्राह्मण ने 12 ग्रामों को मिलाकर टोंक की स्थापना की। 19 वीं शताब्दी के प्रारम्भ में अमीर खां पिण्डारी ने टोंक रियासत की स्थापना की। टोंक की सुनहरी कोठी पच्चीकारी एवं मीनाकारी के लिए प्रसिद्ध है। टोंक के अरबी एवं फारसी शोध संस्थान, जो आधुनिक काल का है, में हस्तलिखित उर्दू, अरबी-फारसी
ग्रंथों का विशाल संग्रह है।

डूँगरपुर

     रावल वीर सिंह ने 14 वीं शताब्दी में डूँगरपुर की स्थापना की थी। डूँगरपुर को बागड़ राज्य की राजधानी
होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। डूँगरपुर अपने मध्यकालीन मन्दिरों, हरे रंग के पत्थर की मूर्तियों आदि के कारण
प्रसिद्ध रहा है। यहाँ का गैप सागर जलाशय अपने स्थापत्य के कारण आकर्षित करता है। यहाँ का उदयविलास पैलेस सफेद संगमरमर एवं नीले पत्थर से बना है, जो नक्काशी तथा झरोखों से सुसज्जित है। आदिवासियों से बाहुल्य डूँगरपुर में परम्परागत जन-जीवन की झांकी देखने को मिलती है।
डीग
     भरतपुर जिले में डीग जाट नरेशों के भव्य महलों के लिए विख्यात है। भरतपुर शासक सूरजमल जाट ने 18वीं शताब्दी में यहाँ सुन्दर राजप्रासाद बनवाये। डीग कस्ब े क े चारों आरे मिट्टी का बना किला है, जिसे गोपालगढ़ कहते है।
नागौर
     नागौर का प्राचीन नाम अहिछत्रपुर था। यहाँ समय-समय पर नागवंश, परमारवंश एवं मुगल वंश का शासन रहा। अपने विशालकाय परकोटों व प्रभावशाली द्वारों के कारण नागौर राजपूतों के अद्भुत नगरों में से एक है। ऐतिहासिक नागौर किले में शानदार महल, मन्दिर एवं भव्य इमारतें है। नागौर का दुर्ग दोहरे परकोटे से घिरा हुआ है। यह किला राव अमरसिंह राठौड़ की शौर्य गाथाओं के कारण इतिहास प्रसिद्ध है। नागौर के ऐतिहासिक झंडा तालाब पर बनी 16 कलात्मक खम्भों से निर्मित्त अमरसिंह राठौड़ की छतरी एवं कलात्मक बावड़ी दर्शनीय है। यहाँ सूफी संत हमीदुद्दीन नागौरी की दरगाह हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव के रूप में पहचानी जाती है। नागौर का पशु मेला राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है
नाथद्वारा
     राजसमंद जिले में बनास नदी के किनारे बसे नाथद्वारा पूरे देश में श्रीनाथजी के वैष्णव मन्दिर के लिए प्रसिद्ध है। पुष्टिमार्गीय वैष्णवों का यह प्रमुख तीर्थस्थल है। यहाँ कृष्ण की उपासना उसके बालरूप में की जाती है। औरंगजेब की कट्टर धार्मिक नीति के कारण श्रीनाथजी की मूर्ति मथुरा से सिहाड़ ग्राम (वर्तमान नाथद्वारा) लाई गई, जो महाराणा राजसिंह के प्रयासों से नाथद्वारा में प्रतिष्ठापित की गई। चढ़ावे की दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे सम्पन्न तीर्थस्थल है। पिछवाई पेंटिंग और मीनाकारी के लिए नाथद्वारा प्रसिद्ध है।
पुष्कर
     अजमेर के निकट पुष्कर हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। पद्म पुराण में भी इसकी महिमा का बखान किया गया है। पुष्करताल के घाटों पर स्नान करना अत्यन्त पण्ु य का काम समझा जाता है। तीर्थराज पष्ु कर मंे पा्र चीनतम चतुर्मुखी ब्रह्मा मन्दिर है। यहाँ के अन्य प्रसिद्ध मन्दिरों में रंगनाथ मन्दिर, सावित्री मन्दिर, वराह मन्दिर आदि धार्मिक महत्त्व के हैं। पुष्कर में प्रतिवर्ष कार्तिक महीने में मेले का आयोजन होता है। यह मेला न केवल विभिन्न पशुओं की खरीद-फरोख्त का माध्यम है बल्कि विदेशी पर्यटकों का आकर्षण केन्द्र माना जाता है। वर्तमान में पुष्कर को अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व प्राप्त है।
बूँदी
     राव देवा ने 13वीं शताब्दी में बूँदी राज्य की स्थापना की थी। बूँदी के तारागढ़ दुर्ग का निर्माण राव राजा बरसिंह ने 14वीं शताब्दी में शुरू करवाया था। बूँदी के शासक शत्रुसाल हाड़ा मुगल उत्तराधिकार युद्ध के दौरान धरमत की लड़ाई (1658) में मारा गया। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में नवल सागर, चैरासी खम्भों की छतरी, रानीजी की बावड़ी, जैत सागर , फूल सागर आदि है। बूँदी अपनी विशिष्ट चित्रकला शैली के लिए विख्यात है। बूँदी एक ऐसा शहर है, जिसके पास समृद्ध विरासत है और आज भी मध्यकालीन शहर की झलक देता है।
बयाना
     भरतपुर जिले में स्थित बयाना का उल्लेख 13वीं-14वीं शताब्दी के इब्नेबतूता, जियाउद्दीन बरनी जैसे लेखकों ने भी किया है। आगरा के निकट होने के कारण बयाना का सामरिक महत्त्व था। मध्यकाल में बयाना नील की खेती के लिए प्रसिद्ध था। बयाना से बड़ी संख्या में गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्राएं मिली हैं, जो तत्कालीन इतिहास पर प्रकाश डालती हैं। राणा सांगा एवं बाबर के मध्य खानवा की लड़ाई हुई थी, जो बयाना के निकट ही है।

कौलवी
     झालावाड़ जिले में डग कस्बे के समीप स्थित कौलवी की गुफाएँ बौद्ध विहारों के लिए प्रसिद्ध है। ये विहार 5वीं से 7वीं शताब्दी के मध्य निर्मित माने जाते है। ये गुफाएं एक पहाड़ी पर स्थित हैं चट्टानें काटकर बनायी गई हंै।
खानवा
     भरतपुर जिले में स्थित खानवा मेवाड़ के महाराणा सांगा और बाबर के मध्य हुए युद्ध (1527) के लिए विख्यात है। खानवा के युद्ध में सांगा की हार ने राजपूतों को दिल्ली की गद्दी पर बैठने का स्वप्न नष्ट कर दिया और मुगल वंश की स्थापना को मजबूत कर दिया।
गलियाकोट
     डूंगरपुर जिले में माही नदी के किनारे स्थित गलियाकोट वर्तमान में दाऊदी बोहरा सम्प्रदाय का प्रमुख केन्द्र है। यहाँ संत सैय्यद फख़रुद्दीन की दरगाह स्थित है, जहाँ प्रतिवर्ष इनकी याद में उर्स का मेला भरता है।
गोगामेड़ी
     हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील में स्थित गोगामेड़ी लोक देवता गोगाजी का प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष उनके सम्मान में एक पशु मेले का आयोजन होता है। राजस्थान में गोगाजी सर्पों के लोकदेवता के रूप
में प्रसिद्ध है। हिन्दू इन्हें गोगाजी तथा मुसलमान गोगा पीर के नाम से पूजते हैं।
चावण्ड
     उदयपुर से ऋषभदेव जाने वाली सड़क पर अरावली पहाड़ियों के मध्य ‘चावण्ड’ गाँव बसा हुआ है। महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी के युद्ध के पश्चात् चावण्ड को अपनी राजधानी बनाया था। प्रताप की मृत्यु भी 1597 में चावण्ड में हुई थी।
चित्तौड़गढ
यह नगर अपने दुर्ग के नाम से अधिक जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग का निर्माण चित्रांगद मौर्य ने करवाया था। समय-समय पर चित्तौड़ दुर्ग का विस्तार होता रहा है। चित्तौड़ दुर्ग को दुर्गों का सिरमौर कहा गया है। इसके बारे में कहावत है -‘गढ़ तो चित्तौड़गढ़, बाकी सब गढैया’। चित्तौड़ के शासकों ने
तर्कु ो एव ं मगु लांे स े इतिहास प्िर सद्ध सघ्ं ार्ष  किया। चित्तौडग़ ढ़ दुर्ग में राणा कुम्भा द्वारा बनवाये अनेक स्मारक हैं, जिनमें विजय स्तम्भ, कुम्भश्याम मन्दिर, शृंगार चँवरी, कुम्भा का महल आदि शामिल हैं। दुर्ग में रानी पद्मिनी का महल, जैन तीर्थंकर आदिनाथ को समर्पित कीर्ति स्तम्भ, जयमल-पत्ता के महल, मीरा मन्दिर, रैदास की छतरी, तुलजा भवानी मन्दिर आदि अपने कलात्मक एवं ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध हैं।

अचलगढ़
     आबू के निकट अवस्थित अचलगढ़ पूर्व-मध्यकाल में परमारों की राजधानी रहा है। यहाँ अचलेश्वर महादेव का प्राचीन मन्दिर है। कुम्भा द्वारा निर्मित कुम्भस्वामी का मन्दिर यहीं अवस्थित है। अचलेश्वर महादेव मन्दिर के सामने चारण कवि दुरसा आढ़ा की बनवाई स्वयं की पीतल की मूर्ति है। अचलेश्वर पहाड़ी पर अचलगढ़ दुर्ग स्थित है, जिसे राणा कुम्भा ने ही बनवाया था।

अजमेर
     आधुनिक राजस्थान के मध्य में स्थित अजमेर नगर की स्थापना 12 वीं शताब्दी में चैहान शासक अजयदेव ने की थी। यहाँ के मुख्य स्मारकों में कुतुबद्दीन ऐबक द्वारा निर्मित ढ़ाई दिन का झौपड़ा, सूफी संत ख्वाजा मुइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह, सोनीजी की नसियाँ (जैन मन्दिर, जिस पर सोने का काम किया हुआ है) , अजयराज द्वारा निर्मित तारागढ़ दुर्ग, अकबर द्वारा बनवाया गया किला (मैग्जीन) आदि प्रमुख स्मारक हैं। यह मैग्नीज फोर्ट वर्तमान में संग्रहालय के रूप में है। यह स्मरण रहे कि ख्वाजा साहिब की दरगाह साम्प्रदायिक सद्भाव का जीवंत नमूना है। यहाँ चैहान शासक अर्णोराज (आनाजी) द्वारा निर्मित आनासागर झील बनी हुई है। इस झील के किनारे पर जहाँगीर ने दौलतबाग (सुभाष उद्यान) और शाहजहाँ ने बारहदरी का निर्माण करवाया था।

अलवर
     18 वीं शताब्दी ने रावराजा प्रतापसिंह ने अलवर राज्य की स्थापना की थी। अलवर का किला, जो बाला किला के नाम से जाना जाता है, 16 वीं शताब्दी में एक अफगान अधिकारी हसन खां मेवाती ने बनवाया था। अलवर में मूसी महारानी की छतरी है, जो राजा बख्तावरसिंह की पत्नी रानी मूसी की स्मृति में निर्मित है। यह छतरी अपनी कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है। अलवर का राजकीय संग्रहालय दर्शनीय है, जहाँ अलवर शैली के चित्र सुरक्षित है।
आबू
     अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित आबू सिरोही के निकट स्थित है। अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊँचा भाग ‘गुरू शिखर’ है। महाभारत में आबू की गणना तीर्थ स्थानों में की गई है। आबू अपने देलवाड़ा जैन मन्दिरों के लिए विख्यात है। यहा ँ का विमलशाह द्वारा निमिर्त आदिनाथ मन्दिर तथा वास्तुपाल- तेजपाल द्वारा निर्मित नेमिनाथ का मन्दिर उल्लेखनीय है। आबू के देलवाड़ा के जैन मन्दिर अपनी नक्काशी, सुन्दर मीनाकारी एवं पच्चीकारी के लिए भारतभर में प्रसिद्ध है। इन मन्दिरों का निर्माण 11वीं एवं 13वीं शताब्दी में किया गया था। ये मन्दिर श्वेत संगमरमर से निर्मित है। यहाँ श्वेत पत्थर पर इतनी बारीक खुदाई की गई है, जो अन्यत्र दुर्लभ है। आबू पर्वत को अग्नि कुल के राजपूतों की उत्पत्ति का स्थान बताया गया है।
आमेर
     जयपुर से सात मील उत्तर-पूर्व में स्थित आमेर ढूँढाड़ राज्य की जयपुर बसने से पूर्व तक राजधानी था। दिल्ली-अजमेर मार्ग पर स्थित होने के कारण आमेर का मध्यकाल में बहुत महत्त्व रहा है। कछवाहा वंश की राजधानी आमेर के वैभव का युग मुगल काल से प्रारम्भ होता है। आमेर का किला दुर्ग स्थापत्य कला उत्कृष्ट राजस्थान अध्ययन भाग-1 20 नमूना है। यहाँ के भव्य प्रासाद एवं मन्दिर हिन्दू एवं फारसी शैली के मिश्रित रूप हैं। इसमें बने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास (शीशमहल) आदि की कलात्मकता प्रशंसनीय है। इस किले में जगतशिरोमणि मंदिर और शिलादेवी मन्दिर बने हुए है। इनका निर्माण मानसिंह के समय हुआ था। मानसिंह शिलादेवी की मूर्ति को बंगाल से जीतकर लाया था। आमेर पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।
उदयपुर
     महाराणा उदयसिंह ने 16 वीं शताब्दी मे इस शहर की स्थापना की थी। यहाँ के महल विशाल परिसर में अपनी कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है। राजमहलों के पास ही 17 वीं शताब्दी का निर्मित जगदीश मन्दिर है। यहाँ की पिछौला झील एवं फतह सागर झील मध्यकालीन जल प्रबन्धन के प्रशंसनीय प्रमाण है। उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। आधुनिक काल की मोती मगरी पर महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति है, जिसने स्मारक का रूप ग्रहण कर लिया है। महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय द्वारा निर्मित सहेलियों की बाड़ी तथा महाराणा सज्जनसिंह द्वारा बनवाया गुलाब बाग शहर की शोभा बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।

ऋषभदेव (केसरियाजी)
     उदयपुर की खेरवाड़ा तहसील में स्थित यह स्थान ऋषभदेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जैन एवं आदिवासी भील अनुयायी इसे समान रूप से पूजते हैं। भील इन्हें कालाजी कहते हैं, क्योंकि ऋषभदेव की प्रतिमा काले पत्थर की बनी हुई है। मूर्ति पर श्रद्धालु केसर चढ़ाते हैं और इसका लेप करते हैं, इसलिए इसे केसरियानाथ जी का मंदिर भी कहते हैं। यहाँ प्रतिवर्ष मेला भरता है।
ओसियाँ
     जोधपुर जिले में स्थित ओसियाँ पूर्वमध्यकालीन मन्दिरों के लिए विख्यात है। यहाँ के जैन एवं हिन्दू मन्दिर 9वीं से 12वीं शताब्दियों के मध्य निर्मित है। यहाँ के जैन मन्दिर स्थापत्य के उत्कृष्ट नमूने हैं। महावीर स्वामी के मंदिर के तोरण द्वार एवं स्तम्भों पर जैन धर्म से सम्बन्धित शिल्प अंकन दर्शनीय है। यहाँ के सूर्य मंदिर, सचियामाता का मंदिर आदि उस युग के कला वैभव का स्मरण कराते हैं।

करौली
     यदुवंशी शासक अर्जुनसिंह ने करौली की स्थापना की थी। करौली में महाराजा गोपालपाल द्वारा बनवाए गए रंगमहल एवं दीवान-ए-आम खूबसूरत है। यहाँ की सूफी संत कबीरशाह की दरगाह भी स्थापत्य कला का सुन्दर नमूना है। करौली का मदनमोहन जी का मन्दिर प्रसिद्ध है।
किराडू
     बाड़मेर से 32 किमी. दूर स्थित किराडू पूर्व- मध्यकालीन मन्दिरों के लिए विख्यात है। यहाँ का सोमेश्वर मन्दिर शिल्पकला क े लिए विख्यात ह।ै यह स्थल राजस्थान के खजुराहो के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहाँ कामशास्त्र की भाव भंगिमा युक्त मूर्तियाँ शिल्पकला की दृष्टि से बेजोड़ है।
किशनगढ़
     अजमेर जिले में जयपुर मार्ग पर स्थित किशनगढ़ की स्थापना 1611 ई. में जोधपुर के शासक उदयसिंह के पुत्र किशनसिंह ने की थी। किशनगढ़ अपनी विशिष्ट चित्रकला शैली के लिए प्रसिद्ध है।
केशवरायपाट 
     बूँदी जिले में चम्बल नदी के किनारे स्थित केशवरायपाटन में बूँदी नरेश शत्रुशाल द्वारा 17वीं शताब्दी का निर्मित विशाल केशव (विष्णु) मन्दिर है। यहाँ पर जैनियों का तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ का प्रसिद्ध मन्दिर है।
कोटा
     कोटा की स्थापना 13 वीं शताब्दी में बूँदी के शासक समरसी के पुत्र जैतसी ने की थी। उसने कोटा के स्थानीय शासक कोटिया भील को परास्त कर उसके नाम से कोटा की स्थापना की। शाहजहाँ के फरमान से सत्रहवीं शताब्दी के प्रारम्भ में बूँदी से अलग होकर कोटा स्वतन्त्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। 1857 की क्रांति के
दौरान कोटा राज्य के क्रांतिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोटा के क्षार बाग की छतरियाँ राजपूत स्थापत्य कला के सुन्दर नमूने है। यहाँ का महाराव माधोसिंह संग्रहालय एवं राजकीय ब्रज विलास संग्रहालय कोटा चित्र शैली एवं यहाँ के शासकों की कलात्मक अभिरुचि को प्रदर्शित करते है। कोटा में भगवान मथुराधीश का मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थ है एवं वल्लभ सम्प्रदाय की पीठ है। कोटा का दशहरा मेला भारत प्रसिद्ध है।
बाड़ौली
     चित्तौड़गढ़ जिले में रावतभाटा के निकट बाड़ोली हिन्दू मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध है। ये मन्दिर गणेश, विष्णु, शिव, महिशासुर मर्दिनी आदि को समर्पित है। इन मन्दिरों से लोगों को सबसे पहले परिचय कर्नल जेम्स टाॅड ने कराया था।
बीकानेर
     राव बीका द्वारा 15 वीं शताब्दी में इस शहर की राजस्थान स्थापना की गई थी। यहाँ के 16 वीं शताब्दी के शासक रायसिंह ने बीकानेर के जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया। यह दुर्ग अपने स्थापत्य कला एवं चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है। बीकानेर शहर प्राचीर से घिरा हुआ हैं, जिसमें पाँच दरवाजे बने हुए है। लाल और सफेद पत्थरों से निर्मित्त रतन बिहारी जी का मन्दिर, लालगढ़ पैलेस, पाश्र्वनाथ का ऐतिहासिक जैन मन्दिर आदि कलात्मक एवं दर्शनीय हंै। बीकानेर का अनूप पुस्तकालय पाण्डुलिपियों एवं पुस्तकों के लिए प्रसिद्ध है।
भरतपुर
     राजस्थान का पूर्वी प्रवेश द्वार भरतपुर की स्थापना 18वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में जाट शासक बदनसिंह ने की थी। उसके उत्तराधिकारी सूरजमल ने भरतपुर राज्य का विस्तार किया और इसे शानदार महलों से अलंकृत किया । मिट्टी की मोटी दोहरी प्राचीरों से घिरा भरतपुर का किला अपनी अभेद्यता के कारण लोहागढ़ दुर्ग’ के नाम से प्रख्यात है। भरतपुर सांस्कृतिक दृष्टि से पूर्वी राजस्थान का एक समृद्ध नगर है। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में गंगा मन्दिर, लक्ष्मण मन्दिर, जामा मस्जिद, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान आदि हैं।

भीनमाल
     जालौर जिले मंे स्थित भीनमाल का सम्बन्ध प्राचीन इतिहास से रहा है। संस्कृत के प्रख्यात कवि माघ ने अपने ग्रंथ शिशुपाल वध की रचना यहीं की थी। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भीनमाल की यात्रा की थी।
मण्डावा
     झुँझुंनू में मण्डावा शेखावाटी अंचल का सबसे महत्वपूर्ण कस्बा है। यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। इस कस्बे के चारों ओर रेगिस्तानी टीलें है। यहाँ स्थित सेठों की हवेलियाँ, उनका स्थापत्य तथा उनमें बने भित्ति चित्र पर्यटन एवं कला की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। गोयनका की हवेली, लाडियों की हवेली आदि हवेली चित्रों के लिए प्रसिद्ध है।
मण्डौर
     जोधपुर के पास स्थित मण्डौर पूर्व में मारवाड़ की राजधानी रहा है। मण्डौर दुर्ग के अन्दर विष्णु और जैन मन्दिरों के खण्डहर हैं। यहाँ स्थित मण्डौर उद्यान में मण्डौर संग्रहालय, जनाना महल तथा राजाओं के देवल (स्मारक) बने हुए हैं। इस उद्यान में राजा अजीतसिंह तथा राजा अभयसिंह ने देवताओं की साल (बरामदा) का निर्माण करवाया था।
महनसर
     झुंझुनू में महनसर पोद्दारों की सोने की दुकान के लिए प्रसिद्ध है, जो हरचंद पोद्दार ने बनवाई थी। यहाँ के भित्ति चित्रों मंे मख्ु यतः श्रीराम और कृष्ण की लीलाओं का सुन्दर अंकन हुआ है। यह दुकान, जो मूलतः एक इमारत है पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। महनसर में सेठों की अनेक हवेलियाँ है, जो भित्ति चित्रों एवं हवेली स्थायत्य के लिए प्रसिद्ध है। महनसर की एक अन्य इमारत उल्लेखनीय है, जिसे तोलाराम जी का कमरा कहा जाता है। इस दो मंजिला इमारत को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। शेखावाटी अंचल के लोकगीतों में इस इमारत की सुन्दरता का वर्णन मिलता है। 

रणकपुर
     पाली जिले में स्थित रणकपुर जैन मन्दिरों के लिए विख्यात है। यहाँ का मुख्य मन्दिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ (ऋषभदेव) का है। इनकी चतुर्मुखी प्रतिमा होने के कारण इसे चैमुखा मन्दिर भी कहते है। इस मन्दिर का निर्माण महाराणा कुम्भा के शासनकाल में सेठ धरणशाह ने 15 वीं शताब्दी में करवाया था। इस मन्दिर में 1444 स्तम्भ हैं। इस मन्दिर का शिल्पी देपाक था। इस मन्दिर में राजस्थान की जैन कला एवं धार्मिक परम्परा का अपूर्व प्रदर्शन हुआ है। एक कला मर्मज्ञ की टिप्पणी है कि ऐसा जटिल एवं कलापूर्ण मन्दिर मेरे देखने में नहीं आया।
रामदेवरा
     जैसलमेर जिले की पोकरण तहसील में अवस्थित ‘रामदेवरा’ लोक संत रामदेवजी का समाधि स्थल है। यहाँ रामदेवजी का भव्य मन्दिर बना हुआ है। यहाँ भाद्रपद शुक्ला द्वितीय से एकादशी तक मेला भरता है, जिसमें भारत के कौने-कौने से श्रद्धालु आते है। यह मेला साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए प्रसिद्ध है।
सवाई माधोपुर
     इस शहर की स्थापना जयपुर के शासक सवाई माधोसिंह ने की थी। यहाँ का रणथम्भौर का किला हम्मीर चैहान की वीरता का साक्षी रहा है। रणथम्भौर में 1301 में अलाउद्दीन खिलजी क े आक्रमण के दौरान राजपूत स्त्रियांे द्वारा किया गया जौहर राजस्थान के पहले साके के रूप में विख्यात है। दुर्ग में त्रिनेत्र गणेशजी का मंदिर स्थित है। रणथम्भौर दुर्ग की प्रमुख विशेषता है कि इस किले में बैठकर दूर-दूर तक देखा जा सकता है परन्तु शत्रु किले को निकट आने पर ही देख सकता है। यहाँ का रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान (बाघ अभयारण्य) पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है।
हल्दीघाटी
     राजसमदं जिले में स्थित ‘हल्दीघाटी’ गावं महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के मध्य लड़े युद्ध (18 जून,
1576) के लिए प्रसिद्ध है। यह युद्ध अनिर्णायक रहा, परन्तु अकबर जैसा साम्राज्यवादी शासक भी प्रताप की संघर्श एवं स्वतन्त्रता की प्रवृत्ति पर अंकुष नहीं लगा सका। युद्धस्थली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है किंतु दुर्भाग्य से इसके मूल स्वरूप को यथावत् रखने में प्रशासन असफल रहा है। 

राजस्थान में दुर्ग

यदि हम राजस्थान के एक हिस्से से दूसरे भाग में पदयात्रा करें तो हमें लगभग प्रत्येक १० मील के बाद कोई न कोई दुर्ग अवश्य मिल जाएगा। दुर्गों को किले के नाम से भी जाना जाता है। चाहे राजा हो या सामंत, वह दुर्ग को अनिवार्य मानता था। राजा अथवा सामंत दुर्गों का निर्माण सामरिक, प्रशासनिक एवं सुरक्षा की दृष्टि से कराते थे। दुर्गों में सामान्यत: राजा व सेनिक रहते थे तथा आम जनता दुर्गों के बाहर बस्तियों में। मूलत: इन दुर्गों का निर्माण राजा अपने निवास के लिए, सामग्री संग्रह के लिए, आक्रमण के समय अपनी प्रजा को सुरक्षित रखने के लिए, पशुधन को बचाने के लिए तथा संपति को छिपाने के लिए किया करते थे।
राजस्थान में दुर्गों के निर्माण का इतिहास काफी पुराना है जिसके प्रमाण कालीबंगा की खुदाई में प्राप्त हुए हैं। मुसलमानों के आगमन तक पहाड़ों पर दुर्गों का निर्माण शुरु हो चुका था। अजयपाल ने अजमेर में तारागढ़ का दुर्ग बनवाकर इस ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। ये दुर्ग ऊँची और चौड़ी पहाड़ियों पर बनते थे जिनमें खेती भी हो सकती थी। किले के ऊँचे भाग पर मंदिर एवं राजप्रसाद बनाए जाते थे। दुर्गों के निचले भागों में तालाब व समतल भूमि पर खेती होती थी। दुर्ग के चारो तरफ ऊँची एवं चौड़ी दीवार बनाई जाती थी। आपत्ति के समय के लिए बड़े-बड़े भंडार गृह बनाये जाते थे जिनमें अनाज जमा किया जा सके।

दुर्गों के निर्माण में राजस्थान ने भारतीय दुर्गकला की परंपरा का निर्वाह किया है। निर्माण कला की दृष्टि से दुर्गों को अलग-अलग वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। अर्थात अलग-अलग उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार के दुर्गों का निर्माण होता है। इन विभिन्न प्रकार के दुर्गों का उल्लेख करते हुए कौटिल्य ने छ: प्रकार के दुर्ग बताए है।

मारवाड़ के दुर्ग
मण्ड़ोर दुर्ग

मण्ड़ोर जोधपुर की स्थापना से पूर्व मारवाड़ की राजधानी थी। मण्ड़ोर का नाम प्राचीन काल में मांडव्यपुर था, जो माण्डव्य ॠषि के नाम पर पड़ा था। घटियाला से प्राप्त शिलालेख से ज्ञात होता है कि मण्डोर दुर्ग का निर्माण ७वीं शताब्दी के पूर्व हो चुका था। शिलालेखों के अनुसार ब्राह्मण हरिचन्द्र के पुत्रों ने मण्डोर पर अधिकार कर लिया तथा ६२३ ई० में उन्होंने इसके चारों ओर दीवार बनवाई।
मण्डोर दुर्ग के अवशेष आज भी विद्यमान हैं। यह दुर्ग एक पहाड़ी के शिखर पर स्थित था, जिसकी ऊँचाई ३०० से ३५० फुट थी। यह दुर्ग आज खंड़हर हो चुका है। कुछ खण्डहरों के नीचे पड़ा है तथा कुछ विघटित अवस्था में है। विघटित अवस्था में विद्यमान दुर्ग को देखकर यद्यपि उसकी वास्तविक निर्माण विधि का पूरा आकलन नही किया जा सकता तथापि इस विषय में कुछ अनुमान अवश्य लगाया जा सकता है। पहाड़ी पर स्थित इस दुर्ग के चारों ओर पाषाण निर्मित दीवार थी। दुर्ग में प्रवेश करने के लिए एक मुख्य मार्ग था। दुर्ग की पोल पर लकड़ी से निर्मित विशाल दरवाजा था। दुर्ग के शासकों के निवास के लिए महल, भण्डार, सामंतो व अधिकारियों के भवन आदि बने हुए थे। जिस मार्ग द्वारा नीचे से पहाड़ी के ऊपर किले तक पहुँचा जाता था वह उबड़-खाबड़ था। किले की प्राचीर में जगह-जगह चौकोर छिद्र बने हुए थे।
मण्ड़ोर को दुर्ग सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से तात्कालीन समय में काफी सुदृढ़ एवं महत्वपूर्ण समझा जाता था। इसके कारण शत्रु की सेना को पहाड़ी पर अचानक चढ़ाई करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। दुर्ग में प्रवेश-द्वार इस तरह से निर्मित किए गए थे कि उन्हें तोड़ना शत्रु के लिए असंभव सा था। किले में पानी की प्रयाप्त व्यवस्था होती थी जिससे आक्रमण के समय सैनिकों एवं रक्षकों को जल की कमी का सामना नही करना पड़े।
इस दुर्ग की प्राचीर चौड़ी एवं सुदृढ़ थी। दुर्ग के पास ही एक विशाल जलाशय का निर्माण करवाया गया था। इस जलाशय की सीढियों पर नाहरदेव नाम अंकित है जो मण्ड़ोर का अंतिम परमार शासक था। दुर्ग की दीवारें पहाड़ी के शीर्ष भाग से ऊपर उठी हुई थीं। बीच के समुन्नत भाग पर विशाल महल बने थे जो नीचे के मैदानों पर छाये हुए थे। मण्ड़ोर दुर्ग के बुर्ज गोलाकार न होकर अधिकांशत: चौकोर थे, जैसे कि अन्य प्राचीन दुर्गों में मण्ड़ोर दुर्ग ७८३ ई० तक परिहार शासकों के अधिकार में रहा। इसके बाद नाड़ोल के चौहान शासक रामपाल ने मण्ड़ोर दुर्ग पर अधिकार कर लिया था। १२२७ ई० में गुलाम वंश के शासक इल्तुतनिश ने मण्ड़ोर पर अधिकार कर लिया। यद्यपि परिहार शासकों ने तुर्की आक्रांताओं का डट कर सामना किया पर अंतत: मण्ड़ोर तुर्कों के हाथ चला गया। लेकिन तुर्की आक्रमणकारी मण्ड़ोर को लम्बे समय तक अपने अधिकार में नही रख सके एंव दुर्ग पर पुन: प्रतिहारों का अधिकार हो गया। १२९४ ई० में फिरोज खिलजी ने परिहारों को पराजित कर मण्ड़ोर दुर्ग अधिकृत कर लिया, परंतु १३९५ ई० में परिहारों की इंदा शाखा ने दुर्ग पर पुन: अधिकार कर लिया। इन्दों ने इस दुर्ग को चूंडा राठौड़ को सौंप दिया जो एक महत्वाकांक्षी शासक था। उसने आस-पास के कई प्रदेशों को अपने अधिकार में कर लिया। १३९६ ई० में गुजरात के फौजदार जफर खाँ ने मण्ड़ोर पर आक्रमण किया। एक वर्ष के निरंतर घेरे के उपरांत भी जफर खाँ को मंडोर पर अधिकार करने में सफलता नही मिली और उसे विवश होकर घेरा उठाना पड़ा। १४५३ ई० में राव जोधा ने मण्डोर दुर्ग पर आक्रमण किया। उसने मरवाड़ की राजधानी मण्डोर से स्थानान्तरित करके जोधपुर ले जाने का निर्णय लिया। राजधानी हटने के कारण मण्ड़ोर दुर्ग धीरे-धीरे वीरान होकर खंडहर में तब्दील हो गया।

जालौर दुर्ग
 
जालौर दुर्ग मारवाड़ का सुदृढ़ गढ़ है। इसे परमारों ने बनवाया था। यह दुर्ग क्रमश: परमारों, चौहनों और राठौड़ों के आधीन रहा। यह राजस्थान में ही नही अपितु सारे देश में अपनी प्राचीनता, सुदृढ़ता और सोनगरा चौहानों के अतुल शौर्य के कारण प्रसिद्ध रहा है।
जालौर जिले का पूर्वी और दक्षिणी भाग पहाड़ी शृंखला से आवृत है। इस पहाड़ी श्रृंखला पर उस काल में सघन वनावली छायी हुई थी। अरावली की श्रृंखला जिले की पूर्वी सीमा के साथ-साथ चली गई है तथा इसकी सबसे ऊँची चोटी ३२५३ फुट ऊँची है। इसकी दूसरी शाखा जालौर के केन्द्र भाग में फैली है जो २४०८ फुट ऊँची है। इस श्रृंखला का नाम सोनगिरि है। सोनगिरि पर्वत पर ही जालौर का विशाल दुर्ग विद्यमान है। प्राचीन शिलालेखों में जालौर का नाम जाबालीपुर और किले का नाम सुवर्णगिरि मिलता है। सुवर्णगिरि शब्द का अपभ्रंशरुप सोनलगढ़ हो गया और इसी से यहां के चौहान सोनगरा कहलाए।
जहां जालौर दुर्ग की स्थिति है उस स्थान पर सोनगिरि की ऊँचाई २४०८ फुट है। यहां पहाड़ी के शीर्ष भाग पर ८०० गज लम्बा और ४०० गज चौड़ा समतल मैदान है। इस मैदान के चारों ओर विशाल बुजाç और सुदृढ़ प्राचीरों से घेर कर दुर्ग का निर्माण किया गया है। गोल बिन्दु के आकार में दुर्ग की रचना है जिसके दोनों पार्श्व भागों में सीधी मोर्चा बन्दी युक्त पहाड़ी पंक्ति है। दुर्ग में प्रवेश करने के लिए एक टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता पहाड़ी पर जाता है। अनेक सुदीर्घ शिलाओं की परिक्रमा करता हुआ यह मार्ग किले के प्रथम द्वार तक पहुँचता है। किले का प्रथम द्वार बड़ा सुन्दर है। नीचे के अन्त: पाश्वाç पर रक्षकों के निवास स्थल हैं। सामने की तोपों की मार से बचने के लिए एक विशाल प्राचीर धूमकर इस द्वार को सामने से ढक देती है। यह दीवार २५ फुट ऊँची एंव १५ फुट चौड़ी है। इस द्वार के एक ओर मोटा बुर्ज और दूसरी ओर प्राचीर का भाग है। यहां से दोनों ओर दीवारों से घिरा हुआ किले का मार्ग ऊपर की ओर बढ़ता है। ज्यों-ज्यों आगे बढ़ते हैं नीचे की गहराई अधिक होती जाती है। इन प्राचीरों के पास मिट्टी के ऊँचे स्थल बने हुए हैं जिन पर रखी तोपों से आक्रमणकारियों पर मार की जाती थी। प्राचीरों की चौड़ाई यहां १५-२० फुट तक हो जाती है।
इस सुरक्षित मार्ग पर लगभग आधा मील चढ़ने के बाद किले का दूसरा दरवाजा दृष्टिगोचर होता है। इस दरवाजे का युद्धकला की दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। दूसरे दरवाजे से आगे किले का तीसरा और मुख्य द्वार है। यह द्वार दूसरे द्वारों से विशालतर है। इसके दरवाजे भी अधिक मजबूत हैं। यहां से रास्ते के दोनों ओर साथ चलने वाली प्राचीर श्रंखला कई भागों में विभक्त होकर गोलाकार सुदीर्घ पर्वत प्रदेश को समेटती हुई फैल जाती है। तीसरे व चौथे द्वार के मध्य की भूमि बड़ी सुरक्षित है। प्राचीर की एक पंक्ति तो बांई ओर से ऊपर उठकर पहाड़ी के शीर्ष भाग को छू लेती है तथा दूसरी दाहिनी ओर घूमकर मैदानों पर छाई हुई चोटियों को समेटकर चक्राकार घूमकर प्रथम प्राचीर की पंक्ति से आ मिलती है। यहां स्थान-स्थान पर विशाल एंव विविध प्रकार के बुर्ज बनाए गए हैं। कुछ स्वतंत्र बुर्ज प्राचीर से अलग हैं। दोनों की ओर गहराई ऊपर से देखने पर भयावह लगती है।
जालौर दुर्ग का निर्माण परमार राजाओं ने १०वीं शताब्दी में करवाया था। पश्चिमी राजस्थान में परमारो की शक्ति उस समय चरम सीमा पर थी। धारावर्ष परमार बड़ा शक्तिशाली था। उसके शिलालेखों से, जो जालौर से प्राप्त हुए हैं, अनुमान लगाया जाता है कि इस दुर्ग का निर्माण उसी ने करवाया था।
वस्तुकला की दृष्टि से किले का निर्माण हिन्दु शैली से हुआ है। परंतु इसके विशाल प्रांगण में एक ओर मुसलमान संत मलिक शाह की मस्जिद है।
जालौर दुर्ग में जल के अतुल भंड़ार हैं। सैनिकों के आवास बने हुए हैं। दुर्ग के निर्माण की विशेषता के कारण तोपों की बाहर से की गई मार से किले के अन्त: भाग को जरा भी हानि नही पहुँची है। किले में इधर-उधर तोपें बिखरी पड़ी हैं। ये तोपों विगत संघर्षमय युगों की याद ताजा करतीं है।
१२वीं शताब्दी तक जालौर दुर्ग अपने निर्माता परमारों के अधिकार में रहा। १२वीं शताब्दी में गुजरात के सोलंकियों ने जालौर पर आक्रमण करके परमारों को कुचल दिया और परमारों ने सिद्धराज जयसिंह का प्रभुत्व स्वीकार कर लिया। सिद्धराज की मृत्यु के बाद कीर्कित्तपाल चौहान ने दुर्ग को घेर लिया। कई माह के कठोर प्रतिरोध के बाद कीर्कित्तपाल इस दुर्ग पर अपना अधिकार करने में सफल रहा। कीर्कित्तपाल के पश्चात समर सिंह और उदयसिंह जालौर के शासक हुए। उदय सिंह ने जालौर में १२०५ ई० से १२४९ ई० तक शासन किया।
गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने १२११ से १२१६ के बीच जालौर पर आक्रमण किया। वह काफी लंबे समय तक दुर्ग का घेरा डाले रहा। उदय सिंह ने वीरता के साथ दुर्ग की रक्षा की पंरतु अन्तोगत्वा उसे इल्तुतमिश के सामने हथियार डालने पड़े। इल्लतुतमिश के साथ जो मुस्लिम इतिहासकार इस घेरे में मौजूद थे, उन्होंने दुर्ग के बारे में अपनी राय प्रकट करते हुए कहा है कि यह अत्यधिक सुदृढ़ दुर्ग है, जिनके दरवाजों को खोलना आक्रमणकारियों के लिए असंभव सा है।
जालौर के किले की सैनिक उपयोगिता के कारण सोनगरा चौहान ने उसे अपने राज्य की राजधानी बना रखा था। इस दुर्ग के कारण यहां के शासक अपने आपको बड़ा बलवान मानते थे। जब कान्हड़देव यहां का शासक था, तब १३०५ ई० में अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर पर आक्रमण किया। अलाउद्दीन ने अपनी सेना गुल-ए-बहिश्त नामक दासी के नेतृत्व में भेजी थी। यह सेना कन्हड़देव का मुकाबला करने में असमर्थ रही और उसे पराजित होना पड़ा। इस पराजय से दुखी होकर अलाउद्दीन ने १३११ ई० में एक विशाल सेना कमालुद्दीन के नेतृत्व में भेजी लेकिन यह सेना भी दुर्ग पर अधिकार करने में असमर्थ रही। दुर्ग में अथाह जल का भंड़ार एंव रसद आदि की पूर्ण व्यवस्था होने के कारण राजपूत सैनिक लंबे समय तक प्रतिरोध करने में सक्षम रहते थे। साथ ही इस दुर्ग की मजबूत बनावट के कारण इसे भेदना दुश्कर कार्य था। दो बार की असफलता के बाद भी अलाउद्दीन ने जालौर दुर्ग पर अधिकार का प्रयास जारी रखा तथा इसके चारों ओर घेरा डाल दिया। तात्कालीन श्रोतों से ज्ञात होता है कि जब राजपूत अपने प्राणों की बाजी लगा कर दुर्ग की रक्षा कर रहे थे, विक्रम नामक एक धोखेबाज ने सुल्तान द्वारा दिए गए प्रलोभन में शत्रुओं को दुर्ग में प्रवेश करने का गुप्त मार्ग बता दिया। जिससे शत्रु सेना दुर्ग के भीतर प्रवेश कर गई। कन्हड़देव व उसके सैनिकों ने वीरता के साथ खिलजी की सेना का मुकाबला किया और कन्हड़देव इस संघर्ष में वीर गति को प्राप्त हुआ। कन्हड़देव की मृत्यु के पश्चात भी जालौर के चौहानों ने हिम्मत नही हारी और पुन: संगठित होकर कन्हड़देव के पुत्र वीरमदेव के नेतृत्व में संघर्ष जारी रखा परंतु मुठ्ठी भर राजपूत रसद की कमी हो जाने के कारण शत्रुओं को ज्यादा देर तक रोक नही सके। वीरमदेव ने पेट में कटार भोंककर मृत्यु का वरण किया। इस संपूर्ण घटना का उल्लेख अखेराज चौहान के एक आश्रित लेखक पदमनाथ ने "कन्हड़देव प्रबंध" नामक ग्रंथ में किया है।
महाराणा कुंभा के काल (१४३३ ई० से १४६८ ई०) में राजस्थान में जालौर और नागौर मुस्लिम शासन के केन्द्र थे। १५५९ ई० में मारवाड़ के राठौड़ शासक मालदेव ने आक्रमण कर जालौर दुर्ग को अल्प समय के लिए अपने अधिकार में ले लिया। १६१७ ई० में मारवाड़ के ही शासक गजसिंह ने इस पर पुन: अधिकार कर लिया।
१८वीं शताब्दी के अंतिम चरण में जब मारवाड़ राज्य के राज सिंहासन के प्रश्न को लेकर महाराजा जसवंत सिंह एंव भीम सिंह के मध्य संघर्ष चल रहा था तब महाराजा मानसिंह वर्षों तक जालौर दुर्ग में रहे।
इस प्रकार १९वीं शताब्दी में भी जालौर दुर्ग मारवाड़ राज्य का एक हिस्सा था। मारवाड़ राज्य के इतिहास में जालौर दुर्ग जहां एक तरफ अपने स्थापत्य के कारण विख्यात रहा है वहीं सामरिक व सैनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है।

जोधपुर दुर्ग 

मारवाड़ के राठौड़ों की कीर्कित्त और वीरता तथा मान-मर्यादा का प्रतीक जोधपुर दुर्ग का निर्माण राव जोधा ने करवाया था। राज्यभिषेक के समय राठौड़ राव जोधा की राजधानी मंड़ोर में थी, परंतु सामरिक व सैनिक दृष्टि से मण्डोर के असुरक्षित होने के कारण जोधा ने नवीन दुर्ग एंव नगर की स्थापना का निश्चय कर लिया। दुर्ग की पहाड़ी के तीन ओर नगर विस्तार हेतु समतल स्थान है, वहां नगर बसा हुआ है। इसी दृष्टि से उन्होंने पहाड़ी श्रृंखला के इस छोर पर दुर्ग निर्माण का कार्य आरंभ करवाया। यह कार्य वृक्ष लग्न, स्वाति नक्षत्र, ज्येष्ठ सुदि ११, शनिवार संवत् १५१५ दिनांक १२ मई, १४५९ को आरंभ हुआ।
शहर के समतल भाग से ४०० फुट ऊँची पहाड़ी पर अवस्थित जोधपुर दुर्ग चारों ओर फैले विस्तृत मैदान को अधिकृत किए हुए है। पहाड़ी की ऊँचाई कम होने के कारण ऊँची-ऊँची विशाल प्राचीरों के बीच दीर्घकार बुजç बनवाई गई हैं तथा पहाड़ी को चारों ओर से काफी ऊँचाई तक तराशा गया है जिससे किले की सुरक्षा में वृद्धि हो। महलों के भाग में ऊँचाई १२० फुट ही रह गई है। किले का विशाल उन्नत प्राचीर २० फुट से १२० फुट तक ऊँची है जिसके मध्य गोल और चौकोर बुजç बनी हुई हैं। इनकी मोटाई १२ फुट से ७० फुट तक रखी गयी है। प्राचीर ने १५०० फुट लंबी तथा ७५० फुट चौड़ी भूमि को घेर रखा है। पहाड़ी की चोटी पर बनी मजबूत दीवारों के शीर्ष भाग पर तोपों के मोर्चे बने हैं। यहां कई विशाल सीधी उठी हुई बुजç खड़ी की गई हैं। प्राय: छ: किलोमीटर का भू-भाग इस व्यवस्था से सुरक्षित है।
नीचे के समतल मैदान से एक टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता ऊपर की ओर जाता है। इस रास्ते द्वारा कुछ घुमाव पार करने पर किले का विशाल फाटकों वाला प्रथम सुदृढ़ दरवाजा आता है। आगे चलकर छ: दरवाजे और हैं। १७०७ ई० में महाराजा अजीतसिंह ने मुगलों पर अपनी विजय के स्मारक के रुप में फतेहपोल का निर्माण करवाया था। अमृतपोल का निर्माण राव मालदेव ने करवाया, और महाराजा मानसिंह ने १८०६ ई० में जयपोल का निर्माण करवाया था। "राव जोधा का फलसा' किले का अंतिम द्वार है। लोहापोल पर कुछ वीर रमणियों के छाप लगे हुए है जो उनके सती होने के स्मारक के रुप में आज भी विद्यमान हैं।
किले की प्राचीर के नीचे दो तालाब हैं जहाँ से सेना जल प्राप्त करती थी। किले के मध्य में एक कुंड है जो ९० फुट गहरा है तथा इसे पहाड़ी की चट्टानों के मध्य खोदकर बनाया गया था। किले के अन्त: भाग में शानदार अट्टालिकाओं और प्रसादों का समूह है जो वस्तु कला का उत्कृष्ट नमूमा है। लाल पत्थरों से निर्मित ये प्रसाद वस्तुकला के उत्तम उदाहरण हैं। इन प्रसादों का निर्माण समय-समय पर होने के कारण इनमें विभिन्न वस्तु शैलियों का समावेश अपने आप हो गया है। उत्कृष्ट कलाकृतियों से अलंकृत पत्थर की काटी हुई जालियाँ से सजे हुए ये प्रासाद कला के उत्तम नमूने है। किले की ओर वाले पार्श्व भाग की प्राचीर विशेष रुप से मोटी और ऊँची है। बुजाç की परिधि यहीं सर्वाधिक है। इस प्राचीर के शीर्ष भाग पर लगी भीमकाय तोपें अब भी किले की रक्षा के तत्पर प्रतीत होती हैं। इन तोपों में कालका, किलकिला और भवानी नामक तोपें बहुत बड़ी और भारी हैं।
राजपूतों के इतिहास में राढौड़ अपनी वीरता और शौर्य के लिए बडे प्रसिद्ध रहे हैं। जोधपुर दुर्ग पर आक्रमणों का प्रांरभ राव बीकाजी के समय हुआ। राव जोधा ने बीकाजी को स्वतंत्र शासक स्वीकार कर उन्हे छत्र व चंबर देने की बात कही थी, परंतु जोधा की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी सूरसिंह ने ये वस्तुएं बीकाजी को नही दी। फलत: बीकाजी ने जोधपुर पर चढ़ाई कर दी। मारवाड़ राज्य के आन्तरिक कलह के परिणाम स्वरुप मुगलों को मारवाड़ पर अधिकार करने का अवसर मिला। मालदेव के समय १५४४ ई० में शेरशाह सूरी ने जोधपुर पर आक्रमण कर दिया। यद्यपि किलेदार बरजांग तिलोकसी ने बड़ी बहादुरी से दुर्ग की रक्षा करने का प्रयत्न किया, फिर भी शेरशाह दुर्ग पर अधिकार करने में सफल हो गया। लेकिन मालदेव ने शक्ति संगठित करके पुन: दुर्ग पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया।
मालदेव की मृत्यु के बाद मारवाड़ राज्य में उत्तराधिकार के प्रश्न को लेकर संघर्ष छिड़ गया एंव यह राज्य आंतरिक कलह में डूब गया। इससे जोधपुर की शक्ति काफी क्षीण हो गई। अब मुगलों ने जोधपुर पर अधिकार करने के उद्देश्य से वि.स. १६२१ के चैत्र माह में हुसैन कुली खाँ के नेतृत्व में सेना भेजी। राव चन्द्रसेन ने चार लाख रुपये देकर संधि कर ली तथा मुगल सेना वापस लौट गई। लेकिन मुगलों ने जोधपुर पर पुन: आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण के समय राव चन्द्रसेन ने ६६० सैनिकों सहित किले में रहकर रक्षात्मक युद्ध किया। लेकिन वह शक्तिशाली मुगल सेना का सामना लंबे समय तक नही कर पाया। अत: उसने मुगलों से संधि कर जोधपुर दुर्ग उन्हें सौंप दिया। अकबर के काम में मोटा राजा उदय सिंह ने मुगलों का प्रभुत्व स्वीकार कर लिया। अत: जोधपुर दुर्ग उसे लौटा दिया गया।
  
सिवाना दुर्ग 

सिवाना का दुर्ग जोधपुर से ५४ मील पश्चिम की ओर है। इसके पूर्व में नागौर, पश्चिम में मालानी, उत्तर में पचपदरा और दक्षिण में जालौर है। वैसे तो यह दुर्ग चारों ओर रेतीले भाग से घिरा हुआ है परंतु इसके साथ-साथ यहां छप्पन के पहाड़ों का सिलसिला पुर्व-पश्चिम की सीध में ४८ मील तक फैला हुआ है। इस पहाड़ी सिलसिले के अंतगर्त हलदेश्वर का पहाड़ सबसे ऊँचा है, जिस पर सिवाना का सुदृढ़ दुर्ग बना है।
सिवाना के दुर्ग का बड़ा गौरवशाली इतिहास है। प्रारंभ में यह प्रदेश पंवारों के आधीन था। इस वंश में वीर नारायण बड़ा प्रतापी शासक हुआ। उसी ने सिवाना दुर्ग को बनवाया था। तदन्तर यह दुर्ग चौहानों के अधिकार में आ गया। जब अलाउद्दीन ने गुजरात और मालवा को अपने अधिकार में लिया, तो इन प्रांतों में आवागमन के मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक हो गया था कि वह मार्ग में पड़ने वाले दुर्गों पर भी नियंत्रण करे। इस नीति के अनुसार उसने चित्तौड़ तथा रणथम्भौर को अपने अधिकार में कर लिया। परंतु मारवाड़ से इन प्रांतों में जाने के मार्ग तब तक सुरक्षित नही हो सकते थे जब तक जलौर और सिवाना के दुर्गों पर इसका अधिकार नही हो जाता। इस समय सिवाना चौहान शासक शीतलदेव के नियंत्रण में था। सीतलदेव ने चित्तौड़ तथा रणथम्भौर जैसे सुदृढ़ दुर्गों को खिलजी शक्ति के सामने धराशायी होते हुए देखा था। इस कारण उसके मन में भय तो था, परंतु उसने सिवाना के दुर्ग की स्वतंत्रता को बनाए रखने की कामना भी थी। वह बिना युद्ध लड़े किलों को शत्रुओं के हाथ में सौंप देना अपने वंश, परंपरा और सम्मान के विरुद्ध समझता था। उसने कई रावों और रावतों को युद्ध में परास्त किया था एवं उसकी धाक सारे राजस्थान में जमी हुई थी। अत: उसके लिए बिना युद्ध लड़े खिलजियों को दुर्ग सौंप देना असंभव था।
जब अलाउद्दीन ने देखा कि बिना युद्ध के किले पर अधिकार स्थापित करना संभव नही है तो उसने २ जुलाई १३०८ ई० को एक बड़ी सेना किले को जीतने के लिए भेजी। इस सेना ने किले को चारों ओर से घेर लिया। शाही सेना के दक्षिणी पार्श्व को दुर्ग के पूर्व और पश्चिम की तरफ लगा दिया एंव वाम पार्श्व को उत्तर की ओर। इन दोनों पाश्वाç के मध्य मलिक कमलुद्दीन के नेतृत्व में एक सैनिक टुकड़ी रखी गई। राजपूत सैनिक भी शत्रुओं का मुकाबला करने के लिए किले के बुजाç पर आ डटे। जब शत्रुओं ने मजनीकों से प्रक्षेपास्रों की बौछार शुरु की तो राजपूत सैनिकों ने अपने तीरों, गोफनों तथा तेल मे भीगे वस्रों में आग लगाकर शत्रु सेना पर फेंकना प्रारंभ किया। जब शाही सेना के कुछ दल किले की दीवारों पर चढ़ने का प्रयास करते तो राजपूत सैनिक उनके प्रयत्नों को विफल बना देते थे। लंबे समय तक शाही सेना को राजपूतों पर विजय प्राप्त करने का कोई अवसर नही मिला। इस अवधि में शत्रुओं को बड़ी छति उठानी पड़ी तथा उसके सेना नायक नाहर खाँ को अपने प्राण गंवाने पड़े। जब मुस्लिम सेना कई माह तक दुर्ग पर अधिकार में असमर्थ रही तो स्वंय अलाउद्दीन एक विशाल सेना लेकर आ गया। उसने पूरी सैन्य शक्ति के साथ दुर्ग का घेरा डाल दिया। अब तक लंबे संघर्ष के कारण दुर्ग में रसद का आभाव हो गया था। जब सर्वनाश निकट दिखाई देने लगा तो राजपूत सैनिकों ने दुर्ग के दरवाजे खोलकर शाही सेना पर धावा बोल दिया। वीर राजपूत शत्रुओं पर टुट पड़े और एक-एक करके वीरोचित गति को प्राप्त हुए। सीतल देव भी एक वीर योद्धा की तरह मारा गया। दुर्ग पर अधिकार करने के बाद अलाउद्दीन ने कमालुद्दीन को इसका सूबेदार नियुक्त किया।
जब अलाउद्दीन के बाद खिलजियों की शक्ति कमजोर पड़ने लगी तो राव मल्लीनाथ के भाई राठौड़ जैतमल ने इस दुर्ग पर कब्जा कर लिया और कई वर्षों तक जैतमलोतों की इस दुर्ग पर प्रभुता बनी रही। जब मालदेव मारवाड़ का शासक बना तो उसने सिवाना दुर्ग को अपने अधिकार में ले लिया। यहां उसने मस्लिम आक्रमणकारियों का मुकाबला करने के लिए युद्धोपयोगी सामग्री को जुटाया। अकबर के समय राव चन्द्रसेन ने सिवाना दुर्ग में रहकर बहुत समय तक मुगल सेनाओं का मुकाबला किया। परंतु अंत में चन्द्रसेन को सिवाना छोड़कर पहाड़ों में जाना पड़ा। अकबर ने अपने पोषितों के दल को बढ़ाने के लिए इस दुर्ग को राठौड़ रायमलोत को दे दिया। लेकिन जब जसबंत सिंह की मृत्यु के पश्चात् मारवाड़ में स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ तो सिवाना की तरफ भी सैनिक अभियान आरंभ हो गए। इस तरह मारवाड़ के इतिहास के साथ सिवाना के शौर्य की कहानी जुड़ी हुई है।

नागौर दुर्ग 

मारवाड़ के स्थल दुर्गों में नागौर दुर्ग बड़ा महत्वपूर्ण है। मारवाड़ के अन्य विशाल दुर्ग प्राय: पहाड़ी ऊँचाईयों पर स्थित है। भूमि पर निर्मित दूसरा ऐसा कोई दुर्ग नहीं है जो दृढ़ता में नागौर का मुकाबला कर सके। केन्द्रीय स्थान पर स्थित होने के कारण इस दुर्ग पर निरंतर हमले होते रहे। अत: इसकी रक्षा व्यवस्था भी समय-समय पर दृढ़तर की जाती रही।
नागौर का प्राचीन नाम अहिछत्रपुर बताया जाता है जिसे जांगल जनपद की राजधानी माना जाता था। यहां नागवंशीय क्षत्रियों ने करीब दो हजार वर्षों तक शासन किया। उन्हें आगे चलकर परमारों ने निकाल दिया।
पृथ्वीराज चौहान के पिता सोमेश्वर के एक सामंत ने वि०सं० १२११ की वैशाख सुदी २ को नागौर दुर्ग की नींव रखी। राजस्थान के अन्य दुर्गों की तरह इसे पहाड़ी पर नही, साधारण ऊँचाई के स्थल भाग पर बनाया गया। इसके निर्माण की एक विशेषता है कि बाहर से छोड़ा हुआ तोप का गोला प्राचीर को पार कर किले के महल को कोई नुकसान नही पहुँचा सकता यद्यपि महल प्राचीर से ऊपर उठे हुए हैं।
नागौर का मुख्य द्वार बड़ा भव्य है। इस द्वार पर विशाल लोहे के सीखचों वाले फाटक लगे हुए हैं। दरवाजे के दोनों ओर विशाल बुर्ज और धनुषाकार शीर्ष भाग पर तीन द्वारों वाले झरोखे बने हुए हैं। यहां से आगे किले का दूसरा विशाल दरवाजा है। उसके बाद ६० डिग्री का कोण बनाता तीसरा विशाल दरवाजा है। इन दोनों दरवाजों के बीच का भाग धूधस कहलाता है। नागौर दुर्ग का धूधस वस्तु निर्माण का उत्कृष्ट नमूना है। प्रथम प्राचीर पंक्ति किले के प्रथम द्वार से ही दोनों ओर घूम जाती है। अत्याधिक मोटी और ऊँची इस ५००० फुट लंबी दीवार में २८ विशाल बुर्ज बने हुए हैं। किले का परकोटा दुहरा बना है। एक गहरी जलपूर्ण खाई प्रथम प्राचीर के चारों ओर बनी हुई थी। महाराजा कुंभा ने एक बार इस खाई को पाट दिया था, पर इसे पुन: ठीक करवा दिया गया। प्राचीरों के चारों कोनों पर बनी बुजाç की ऊँचाई १५० फुट के लगभग है। तीसरे परकोटे को पार करने पर किले का अन्त: भाग आ जाता है। किले के ६ दरवाजे है जो सिराई पोल, बिचली पोल, कचहरी पोल, सूरज पोल, धूषी पोल एंव राज पोल के नाम से जाने जाते हैं। किले के दक्षिण भाग में एक मस्जिद है। इस मस्जिद पर एक शिलालेख उत्कीर्ण है। इस मस्जिद को शाँहजहां ने बनवाया था।
केन्द्रीय स्थल पर होने के कारण इस दुर्ग को बार-बार मुगलों के आक्रमण का शिकार होना पड़ा। सन् १३९९ ई० में मण्डोर के राव चूंड़ा ने इस पर अधिकार कर लिया। महाराणा कुंभा ने भी दो बार नागौर पर बड़े जबरदस्त आक्रमण किए थे। कुम्भा के आक्रमण सफल रहे एंव इस दुर्ग पर इनका अधिकार हो गया। मारवाड़ के शासक बख्तसिंह के समय इस दुर्ग का पुननिर्माण करवाया गया। उन्होंने किले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। मराठों ने भी इसी दुर्ग पर कई आक्रमण किए। महाराणा विजयसिंह को मराठों के हमले से बचने के लिए कई माह तक दुर्ग में रहना पड़ा था।

राजस्थान के प्रमुख दर्शनीय स्थल

1. हवामहल – जयपुर
2. जंतर मंतर – जयपुर
3. गलता जी – जयपुर
4. आमेर किला – आमेर, जयपुर
5. बिड़ला तारामंडल – जयपुर
6. सरगासूली (ईसर लाट) – जयपुर 
7. गेटोर की छतरियां – जयपुर
8. नाहरगढ़ – जयपुर
9. गोविन्दजी का मंदिर – जयपुर
10. मुबारक महल – जयपुर 
11. आभानेरी मंदिर – दौसा


12. सोनीजी की नसियाँ – अजमेर
13. ढाई दिन का झोंपड़ा – अजमेर
14. दौलत बाग – अजमेर
15. अकबर का किला – अजमेर
16. दरगाह शरीफ्  – अजमेर
17. ब्रह्मा मंदिर – पुष्कर
18. नव ग्रह मंदिर – किशन गढ़

19. सास-बहू के मंदिर ( प्राचीन नागदा के मंदिर) – कैलाशपुरी, उदयपुर
20. सहेलियों की बाड़ी – उदयपुर
21. सज्जनगढ़ – उदयपुर
22. आहड़ संग्रहालय – उदयपुर
23. जगत के प्राचीन मंदिर – जगत गाँव उदयपुर
24. कुम्भा श्याम मंदिर – उदयपुर
25. द्वारकाधीश मंदिर – कांकरोली राजसमंद
26. कुंभलगढ़ – केलवाड़ा राजसमंद
27. श्रीनाथजी मंदिर – नाथद्वारा, राजसमंद


 28. विजय स्तम्भ – चित्तौड़
29. कीर्ति स्तम्भ – चित्तौड़
30. रानी पद्मनी महल – चित्तौड़गढ़
31. सांवलिया जी मंदिर – मंडफिया, चित्तौड़गढ़
32. विनय निवास महल – चित्तौड़गढ़

33. जसवंत थड़ा – जोधपुर
34. उम्मेद भवन – जोधपुर
35. मंडोर – जोधपुर
36. सच्चिया माता मंदिर – ओसियां ( जोधपुर)


 48. श्री गणेश जी का मंदिर – रणथम्भौर
49. उषा मंदिर – बयाना
50. लक्ष्मण जी का मंदिर – भरतपुर
51. केलादेवी मंदिर – करौली

52. नक्की झील – माउंट आबू
53. दिलवाड़ा जैन मंदिर – माउंट आबू
54. अचल गढ़ दुर्ग - माउंट आबू, सिरोही 

55. पटवों की हवेली – जैसलमेर
56. सालिम सिंह की हवेली – जैसलमेर
57. रामगढ़ की हवेलियां – जैसलमेर
58. नथमल की हवेली – जैसलमेर
59. बाबा रामदेव मंदिर – रामदेवरा, जैसलमेर
60. बादल महल – जैसलमेर

61. करनी माता मंदिर – देशनोक ( बीकानेर )
62. कपिल देव जी का मंदिर – कोलायत ( बीकानेर )
63. भांडासर जैन मंदिर – बीकानेर
64. अरथूना के प्राचीन मंदिर – बाँसवाड़ा
65. नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर – बालोतरा (बाड़मेर)
66. कोलवी की गुफाएँ – झालावाड़
67. सूर्य मंदिर – झालावाड़
68. गैप सागर – डूंगरपुर
69. फखरुद्दीन की दरगाह – गलियाकोट, डूंगरपुर
70. देव सोमनाथ मंदिर – डूंगरपुर
71. रणकपुर जैन मंदिर – सादड़ी, पाली
72. जल महल – जयपुर, डीग व उदयपुर


त्यौहार का नाम
अंग्रेजी माह
हिन्दू माह ( तिथि)
मकर सक्रांति
14 जनवरी
पौष - माघ
बसंत पंचमी
जनवरी - फरवरी
माघ शुक्ल पंचमी
महाशिव रात्रि
जनवरी - फरवरी
फाल्गुन कृष्ण पक्ष तेरस
फुलेरा दूज
फरवरी - मार्च
फाल्गुन शुक्ला दूज
आंवला एकादशी
फरवरी - मार्च
फाल्गुन शुक्ला एकादशी
होली
फरवरी - मार्च
फाल्गुन पूर्णिमा
शीतलाष्टमी (बासेडो)
मार्च - अप्रेल
चैत्र कृष्णा अष्टमी
नवरात्र शुरु
मार्च - अप्रेल
चैत्र शुक्ला प्रतिपदा से नवमी
नवरात्र शुरु
सितम्बर - अक्टुबर
अश्‍विन शुक्ला प्रतिपदा - नवमी
वैशाखी
13 अप्रेल
चैत्र - वैशाख
नव संवत्सर
मार्च - अप्रेल
चैत्र शुक्ला प्रतिपदा
गणगौर
मार्च - अप्रेल
चैत्र शुक्ला तीज
रामनवमी
मार्च - अप्रेल
चैत्र शुक्ला नवमी
महावीर जयन्ती
-
चैत्र शुक्ला तेरस
आखातीज
अप्रेल - मई
बैशाख शुक्ला तीज
बड अमावस्या
मई - जून
ज्येष्ठ अमावस्या
पीपल पूर्णिमा
मई - जून
ज्येष्ठ पूर्णिमा
देवशयमी एकादशी
जून - जुलाई
आषाढ शुक्ला एकादशी
गुरु पूर्णिमा
जून - जुलाई
आषाढ पूर्णिमा
उबछट
जुलाई - अगस्त
श्रावण कृष्णा छट
हरियाली अमावस्या
जुलाई - अगस्त
श्रावण अमावस्या
छोटी तीज
जुलाई - अगस्त
श्रावण शुक्ला तीज
नाग पंचमी
जुलाई - अगस्त
श्रावण शुक्ला पंचमी
रक्षा बंधन
जुलाई - अगस्त
श्रावण पूर्णिमा
बडी तीज/कजली तीज
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद कृष्णा तीज
हल छठ
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद कृष्णा छठ
श्रीकष्ण जन्माष्टमी
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद कृष्णा अष्टमी
गोगानवमी
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद कृष्णा नवमी
पर्यूषण पर्व शुरु
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद कृष्णा एकादशी
बछ बारस
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद कृष्णा बारस
ऋषि पंचमी
-
भाद्रपद कृष्णा पंचमी
दशलाक्षण पर्व
-
भाद्रपद शुक्ला 5 - 14
गणेश चतुर्थी

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी
राधाष्टमी
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद शुक्ला अष्टमी
सुगंध दशमी/विश्वकर्मा दशमी
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद शुक्ला दशमी
झूलना एकादशी
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद शुक्ल एकादशी
अनन्त चतुर्दशी
अगस्त - सितंबर
भाद्रपद शुक्ला चतुर्दशी
क्षमावाणी पर्व
-
आश्‍विन कृष्णा एकम
श्राद्ध पक्ष शुरु
सितंबर - अक्टूबर
आश्‍विन कृष्णा प्रतिपदा से अमावस्या
दुर्गाष्टमी
सितंबर - अक्टूबर
आश्‍विन शुक्ला अष्टमी
दशहरा (विजयदशमी)
सितंबर - अक्टूबर
आश्‍विन शुक्ला दशम
करवा चौथ
अक्टूबर - नवंबर
कार्तिक कृष्णा चौथ
धन तेरस
अक्टूबर - नवंबर
कार्तिक कृष्णा तेरस
दीपावली
अक्टूबर - नवंबर
कार्तिक कृष्ण अमावस्या
गोवर्धन पूजा (अन्नकूट)
अक्टूबर - नवंबर
कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा (1)
भाई दूज
अक्टूबर - नवंबर
कार्तिक शुक्ला दूज
आँवला नवमी
अक्टूबर - नवंबर
कार्तिक शुक्ला नवमी
देवोत्थान एकादशी
अक्टूबर - नवंबर
कार्तिक शुक्ला एकादशी
गुरु नानक जयन्ती

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी
इदुल फितर

रमजान के बाद शब्बाल की पहली तारीख
ईदूल जुहा

रमजान के दो माह दस दिन बाद
मोहर्रम

मोहर्रम माह की दस तारीख
बारावफात

मोहर्रम के दो माह वाद


हिंदी महीनों के नाम

हिंदी माह
अंग्रेजी माह
चैत्र
मार्च-अप्रैल
बैशाख
अप्रैल-मई
ज्येष्ठ
मई-जून
आषाढ़
जून-जुलाई
श्रावण
जुलाई-अगस्त
भाद्रपद
अगस्त-सितम्बर
आश्विन
सितम्बर-अक्तूबर
कार्तिक
अक्तूबर-नवम्बर
मार्गशीर्ष
नवम्बर-दिसम्बर
पौष
दिसम्बर-जनवरी
माघ
जनवरी-फरवरी
फाल्गुन
फरवरी-मार्च